Your Website Description

केदारनाथ पहुंचीं विधायक आशा नौटियाल, तीर्थपुरोहितों और व्यापारियों से की चर्चा

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। विधायक ने तीर्थपुरोहितों, स्थानीय व्यापारियों एवं टेंट कैंप संचालकों से मुलाकात कर यात्रा व्यवस्थाओं और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम की धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक गरिमा का संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। श्रद्धालुओं को बेहतर एवं सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ स्थानीय लोगों के रोजगार और हितों का संरक्षण भी जरूरी है।

विधायक ने कहा कि तीर्थपुरोहितों एवं स्थानीय व्यवसायियों की ओर से मिले सुझावों और समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाकर समाधान के प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार यात्रा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर टेंट कैंप समिति अध्यक्ष अनूप राणा ने बताया कि इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे, जिससे स्थानीय व्यापार और रोजगार को मजबूती मिली है।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख पंकज शुक्ला, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, बीकेटीसी सदस्य विनीत पोस्ती, संजय तिवारी, रोशन त्रिवेदी, अनूप राणा, हिमांशु तिवारी, केशव बहुगुणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *