देहरादून। उत्तराखंड कराटे एसोसिएशन द्वारा आयोजित उत्तराखंड कराटे चैम्पियनशिप 2026 में विकासनगर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता 8 मई से 10 मई तक मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स हॉल, आमवाला, देहरादून में आयोजित की गई। यह संस्था Karate India Organisation, World Karate Federation एवं Asian Karate Federation से संबद्ध है।
विद्यालय के 7 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया, जिनमें से 5 विद्यार्थियों ने पदक जीतकर शानदार सफलता प्राप्त की। आदित्य क्षेत्री एवं खुशी थापा ने स्वर्ण पदक, लक्की रावत ने रजत पदक तथा अनव कक्कड़ एवं अरीब अली ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
आदित्य क्षेत्री एवं खुशी थापा का चयन राष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप हेतु हुआ है, जो 5 जून से 8 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन तेजता, अध्यक्ष इंदिरा रानी सप्रा, प्रबंधक रविकांत सप्रा, निदेशिका रश्मि गोयल एवं रशिता सप्रा, प्रशिक्षक बी.एस. राय, सतीश कुमार, संजय चौहान एवं सूरज चौहान ने सभी विजेता विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
