चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
आज सुबह एक ट्रक सब्जी लेकर चमोली के लिए जा रहा था जो कि चोपता रोड़ पर ताला मस्तूरा के पास चढ़ाई पर चढ़ते वक्त रोड़ पर पलट गया। इसके चालक व परिचालक सुरक्षित हैं। फिलहाल यहां पर रोड़ ब्लॉक है। थाना ऊखीमठ का पुलिस बल यहां पर मौजूद है। एनएच को जेसीबी भिजवाने को बता दिया गया है। जेसीबी पहुंचने पर ट्रक को रोड़ से हटवा कर यातायात व्यवस्था सामान्य करायी जायेगी।
