चैत्र शुक्ल पक्ष के सुअवसर एंव हिन्दू नववर्ष सुभागमन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गौचर के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया।

 

गौचर/चमोली।

चैत्र शुक्ल पक्ष के सुअवसर एंव हिन्दू नववर्ष सुभागमन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गौचर प्रखण्ड के तत्वाधान में सभी स्वयं सेवकों द्वारा गौचर मेला मैदान में धर्म ध्वजा फहराई गई और बौद्धिक विचार मुख्यवक्ता के द्वारा रखा गया। तत्पश्चात गौचर मेला मैदान से मुख्य बाजार गौचर में एक विशाल पथ संचलन किया गया और सभी नगर वासियों एंव सभी हिन्दू सनातनी भाई बहीनो को नूतन वर्ष विक्रम संवत

2080 की मङ्गलमयी बधाई दी गई।

आज के इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ से सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह भण्डारी और अध्यक्षता सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य गुसाईं जी ने की।

इस मौके पर संघ के नगर प्रचारक के,एन बिष्ट, नगर कार्यवाह नवीन रावत, सरस्वती विद्यामन्दिर गौचर के प्रधानाचार्य मदन चौधरी, विहिप के कर्णप्रयाग जिला कार्यकारी अध्यक्ष भगवती प्रसाद खण्डूरी, गौ सेवा आयोग के प्रदेश सदस्य अनिल नेगी, भाजपा गौचर रानीगढ़ मण्डल अध्यक्ष दिनेश डिमरी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन टाकुली, पूर्व मण्डल अध्यक्ष जयकृत सिंह बिष्ट, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनूप नेगी, रानीगढ़ उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष कैलाश केडियाल, राहुल बिष्ट, सुनील पुजारी, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार, आशीष बिष्ट, नितेश चौधरी, सभासद सुरेन्द्र लाल, पूर्व सभासद उमेश शैली, इंद्रमोहन, चैतन्य बिष्ट, विक्की खत्री,अजय बिष्ट,के अलावा सभी अनुसांगिक संगठनों के स्वयं सेवको सहित सरस्वती विद्यामन्दिर के भय्या भी पथ संचलन में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *