देहरादून। प्रदेश में भारी बारिश और मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए यूजेवीएन लिमिटेड ने अपनी सभी जल विद्युत परियोजनाओं की सुरक्षा और निर्बाध विद्युत उत्पादन के लिए व्यापक कदम उठाए हैं।प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों को 24 घंटे कार्यस्थल पर रहकर जलस्तर, बांधों और बैराजों की निगरानी के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में MD अजय कुमार सिंह ने कालागढ़ स्थित रामगंगा जल विद्युत परियोजना, चीला विद्युत गृह और पशुलोक बैराज का औचक निरीक्षण किया। रामगंगा में उन्होंने जलाशय और बैराज का निरीक्षण कर जलस्तर की निरंतर निगरानी के निर्देश दिए।इसके बाद चीला विद्युत गृह में मशीनों के सुरक्षित संचालन और अधिकतम उत्पादन के निर्देश दिए। पशुलोक बैराज में नदी के जलस्तर और सिल्ट पर नजर रखने को कहा।
श्री सिंह ने कहा कि देश में बिजली संकट के बीच हमारा कर्तव्य है कि प्रतिकूल परिस्थिति में भी निरंतर उत्पादन कर प्रदेश में निर्बाध आपूर्ति बनाए रखें।
