आईटीबीपी, वन विभाग, उद्यान विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर लगाए फलदार एवं चारा प्रजाति के पौधे
चमोली। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ, जनपद चमोली की शाखा के तत्वावधान में नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या-7 स्थित बन्द्रखंड के बंन्देश्वर मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फलदार एवं चारा-पत्ती प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बंन्देश्वर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद ग्राम समिति के अध्यक्ष जगदीश कनवासी ने उपस्थित सभी लोगों को वृक्षों के संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ, जनपद चमोली के जिलाध्यक्ष दिग्पाल गुसांई ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री के निर्देशानुसार जनपद में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।
कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर पर्यावरण के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी लोगों को वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
इस अभियान में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), केदारनाथ वन प्रभाग की धनपुर रेंज, उद्यान विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर अरुण मिश्रा, प्रदीप लखेड़ा, के.एस. असवाल, देवेंद्र गुसांई, भानु प्रकाश नेगी, गोबिंद बिष्ट, नगर पालिका सभासद विनोद कनवासी, आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेंट विनोद कुमार, लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार, वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी, नरेंद्र बिष्ट, मदन कनवासी, राजे सिंह, दिलवर सिंह, अभिषेक कनवासी, मिलन भंडारी, मयंक घरियाल, गौरव कनवासी, महिला समिति की अध्यक्षा सतेश्वरी कनवासी, पूनम कनवासी, जमनोत्री देवी, उर्मिला देवी, जसुन्धरा देवी, विजया देवी, मनोरमा देवी, कंचन देवी, सुनीता देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
