पेंशनरों के लिए कोषागार हुआ हाईटेक: ‘आरोहण’ सभागार की सौगात

देहरादून। राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। मंगलवार को मुख्य कोषागार में आयोजित पेंशन जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर में डीएम ने 25 लाख की लागत से बने ‘आरोहण’ सभागार का लोकार्पण किया।

साथ ही कोषागार के तकनीकी सुदृढ़ीकरण के लिए मौके पर ही 10 नए कंप्यूटरों की मंजूरी भी दी। जिलाधिकारी ने शिविर में 100 वर्ष की आयु पूरी कर चुकीं बुजुर्ग पेंशनर प्रेमवती डोभाल और राज्य आंदोलनकारियों को शॉल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

डीएम की पहल पर अब कोषागार में पेंशनरों के लिए सुविधा हॉल, शौचालय और पार्किंग शेड जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं। डीएम ने कहा कि बुजुर्गों को उनका अधिकार सम्मान के साथ मिलना चाहिए। शिविर में पेंशनरों को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का प्रशिक्षण दिया गया और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *