प्रतापनगर में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, व्यसन मुक्ति का लिया संकल्प

नई टिहरी। गायत्री शक्तिपीठ टिहरी के तत्वावधान में व्यसन मुक्ति अभियान के तहत विकासखंड प्रतापनगर की ग्राम पंचायत बिजपुर स्थित बटुक भैरव देवता मंदिर परिसर में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं गुरु दीक्षा संस्कार का भव्य आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक वातावरण के बीच आयोजित इस महायज्ञ में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और हवन में आहुति अर्पित कर गांव एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

गायत्री शक्तिपीठ परिवार की टोली ने शास्त्रोक्त विधि-विधान के साथ महायज्ञ संपन्न कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं को गायत्री मंत्र और भारतीय संस्कृति के महत्व से अवगत कराया गया। गुरु दीक्षा संस्कार के माध्यम से अनेक लोगों ने सदाचार, संयम और सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

SJVN

विज्ञापन

हवन की पूर्णाहुति के बाद कई लोगों ने नशा छोड़ने तथा अपने परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ भी ली।

इस अवसर पर देवी सिंह पंवार ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति, परिवार और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बन रही है। ऐसे में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से जनजागरूकता फैलाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान कराना नहीं, बल्कि समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और नशामुक्त जीवनशैली का प्रसार करना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *