काश्तकार सुनीता देवी व क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम बिष्ट ने लगाया पीएमजीएसवाई पर नुकसान का मुआवजा न देने का आरोप

 

चमोली।   विकासखंड कर्णप्रयाग के तहत सिदोली क्षेत्र में पीएमजीएसवाई सड़क कटिंग से हुये नुकसान की क्षतिपूर्ति एक साल गुजर जाने पर भी न होने से ग्राम ढमढमा की काश्तकार सुनिता देवी ने अधिशासी अभियंता से पुनः फरियाद की है।

पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता निर्माण खंड कर्णप्रयाग को भेजे गये पत्र में उन्होंने कहा कि उनके खेतों और गौशाला को पीएमजीएसवाई सड़क भगणा – मझखोला — ढमढमा की कटिंग के दौरान हुये भूस्खलन के मलवा गिरने से भारी नुक़सान हुआ। जिसकी सूचना से विभाग को तुरंत ही अवगत कराया गया लेकिन एक साल का समय गुजर जाने पर भी पीएमजीएसवाई द्वारा अभी तक नुकसान की क्षतिपूर्ति नहीं की गई है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम सिंह बिष्ट, गुलाब सिंह बिष्ट, बलवीर सिंह बिष्ट आदि ने कहा कि वे इस संबंध में कई बार तहसील दिवस व अन्य बैठकों के माध्यम से शिकायत दर्ज कर चुके हैं लेकिन अभी तक पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग द्वारा सड़क कटिंग से हुये नुकसान का मुआवजा नहीं दिया गया है। उन्होंने शीघ्र ही मुआवजा दिये जाने की मांग विभाग से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *