माया देवी यूनिवर्सिटी में वार्षिक फेस्ट जेनरागा का आगाज

 

सेलाकुई।  माया देवी यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव जेनरगा 2026 का शुभारंभ हर्षो उल्लास के साथ हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय वाइस प्रेसिडेंट प्रो. डॉ. तृप्ति जुयाल सेमवाल, वाइस चांसलर प्रो डॉ आशीष सेमवाल,प्रो वाइस चांसलर प्रो. डॉ संदीप विजय , रजिस्ट्रार अंबिका जुयाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्वाइस प्रेसिडेंट प्रो डॉ तृप्ति जुयाल सेमवाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्राओं में पढ़ाई के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाते हैं यह मंच केवल प्रतिभाओं को पहचान ही नहीं देता बल्कि युवाओं में अंदर विश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है। वाइस चांसलर प्रो.डॉ आशीष सेमवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी छात्रों को एक बेहतर नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करती है।

तीन दिनों तक चलने वाले इस फेस्ट में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पहले दिन डांस, गायन, रंगोली, पोस्टर मेकिंग ,नाटक आयोजित किए गए ,,जबकि दूसरे दिन ग्रुप डांस, सोलो डांस नुक्कड़ नाटक सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेगे।

*अंतिम दिन 2 मई को स्टार नाइट में इस बार इंडियन आइडल से निकले मशहूर बॉलीवुड सिंगर सलमान अली अपनी प्रस्तुति देंगे* ।

इस अवसर पर प्रो वाइस चांसलर प्रो. डॉ. संदीप विजय, रजिस्ट्रार श्रीमती अंबिका जुयाल, सीता जुयाल, डीन एकेडमिक्स प्रोफेसर डॉक्टर आर बी सिंह,डॉ विकास कुमार सहित सभी स्कूल के डीन,शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *