चमोली जिले में सिमली से डिम्मर जा रही कार खाई में गिरी , एक की मृत्यु

चमोली। सिमली से डिम्मर को जा रही आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 100 मीटर खाई मे गिर गयी। हादसे में चालक की मौत हो गई है और दो लोगों को हल्‍की चोट आई है।
जानकारी के मुताबिक सिमली से डिम्मर कर्णप्रयाग को जा रही आल्टो कार के 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार दो लोगों में राजेश्वरी देवी ग्राम डिम्मर को हल्की चोट आई तथा चालक राजेंद्र सिंह उम्र 45 साल गिरताल शिवनगर काशीपुर निवासी को गम्भीर चोट आई।
दुर्घटना की सूचना के बाद सिमली पुलिस चौकी के सिपाही अजय डोभाल  राजेश कुमार ने घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से झाड़ियों के बीच गहरी खाई से निकाला।
थानाध्यक्ष कर्णप्रयाग बृजमोहन राणा घायल राजेन्द्र सिंह को पुलिस वाहन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग ले गए। जहां डाक्टर विशाल पंवार ने राजेन्द्र सिंह को मृत घोषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *