Your Website Description

जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए टिहरी के पांच खिलाड़ियों का उत्तराखंड टीम में चयन

नई टिहरी। आगामी जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए जनपद टिहरी गढ़वाल के पांच खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड टीम में हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में तीन बालक और दो बालिकाएं शामिल हैं। खिलाड़ियों के चयन से जनपद में खुशी की लहर है।

खेल विभाग के अंतर्गत संचालित खेलो इंडिया सेंटर से अंडर-18 बालिका वर्ग में अंकिता एवं बबली तथा अंडर-18 बालक वर्ग में प्रियांशु का चयन हुआ है। वहीं, खेल विभाग सेंटर से अंडर-18 बालक वर्ग में अजय एवं आदित्य ने उत्तराखंड टीम में जगह बनाई है।

गुजरात में आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टिहरी के पांचों खिलाड़ी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। जनपद के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन होना जिले के लिए गौरव की बात है।

इस उपलब्धि पर खेल विभाग के अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *