उत्तर प्रदेश: भारत में नमक आयोडाइज़ेशन मुहीम के एक अग्रणी टाटा सॉल्ट ने उत्तर प्रदेश में एक नया विज्ञापन अभियान शुरू किया है। ‘हर नारंगी पैक टाटा नमक नहीं होता’ इस नयी टीवीसी में टाटा सॉल्ट जैसे दिखने वाले, नकली उत्पादों के बजाय असली, उच्च गुणवत्ता वाले टाटा नमक को चुनना महत्वपूर्ण होने पर प्रकाश डाला गया है। अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता पैदा करना है कि वे टाटा नमक जैसे दिखने वाले उत्पादों के झांसे में न आएं और अच्छी तरह से देखकर, सोच-समझकर सही चुनाव करें।टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की प्रेसिडेंट, पैकेज्ड फूड्स, इंडिया, सुश्री दीपिका भान ने कहा है, “नकली और जाली ब्रांड उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए चिंता का कारण बन सकते हैं। एक जैसे दिखने वाले ब्रांड्स में ऐसे लेबल होते हैं जो अक्सर टाटा नमक की तरह दिखते हैं और उपभोक्ता गलती से उन्हें उठा लेते हैं। वैक्यूम इवापोरेटेड टाटा नमक में जो लाभ और गुणवत्ता मिलती है वो इन नकली ब्रांड्स में नहीं मिल सकती। सही टाटा नमक को ही अपनाकर अपनी भलाई और स्वास्थ्य के लिए सही उत्पाद चुनने के बारे में दुकानदारों, व्यापारियों और उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए हमने उत्तर प्रदेश में यह नया 360-डिग्री मार्केटिंग अभियान शुरू किया है।”
Related Posts
realme P4R 5G सेगमेंट की सबसे बड़ी 8000mAh टाइटन बैटरी के साथ बैटरी परफॉर्मेंस को नए स्तर पर ले जाने के लिए तैयार, 10 जून को होगा लॉन्च
- India Today Headlines team
- June 4, 2026
नई दिल्ली: भारतीय युवाओं के बीच लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड realme अपनी P सीरीज़ का विस्तार […]
realme Buds Air8 Pro की पहली सेल 3 जून से, शुरुआती कीमत 6,699
- India Today Headlines team
- June 4, 2026
• realme Buds Air8 Pro में 55dB ANC, बेहतर कॉलिंग के लिए VPU-पावर्ड 6-माइक सिस्टम, […]
रेवोल्यूशनारी पहल के तहत, पेप्सिको इंडिया ने एचएसआरएलएम और इंडस एक्शन के साथ साझेदारी में लखपति दीदी योजना को मजबूती दी
- India Today Headlines team
- June 3, 2026
आजीविका योजनाओं और रियायती ऋण आसानी से उपलब्ध करवाकर तीन सालों में 1.1 लाख महिलाओं […]
