Your Website Description

श्रीनगर प्रेस क्लब के भवन निर्माण की उठी मांग, सीएम धामी ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन

श्रीनगर। श्रीनगर प्रेस क्लब के लिए भूमि आवंटित करने और भवन निर्माण हेतु बजट स्वीकृत करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा गया है। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के पौड़ी जिलाध्यक्ष देवेंद्र गौड़ ने मुख्यमंत्री के समक्ष पत्रकारों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि पत्रकार संगठन पिछले चार दशकों से श्रीनगर नगर क्षेत्र सहित दूरस्थ ग्रामीण इलाकों की सामाजिक समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। इसके बावजूद श्रीनगर प्रेस क्लब के पास आज तक अपना भवन और भूमि उपलब्ध नहीं है। इससे पत्रकारों को संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन और अन्य आवश्यक कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

देवेंद्र गौड़ ने मुख्यमंत्री से श्रीनगर में प्रेस क्लब के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने के साथ ही भवन निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत करने की मांग की। इसके अलावा तहसील स्तर पर लंबे समय से पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों को मान्यता प्रदान करने का मुद्दा भी उठाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर प्रेस क्लब के लिए भूमि उपलब्ध कराने और भवन निर्माण की मांग पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री के आश्वासन से क्षेत्रीय पत्रकारों में मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *