नई टिहरी। जिला सहकारी बैंक नई टिहरी में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत सोहन पाल राणा को सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दीर्घकालीन योगदान, कार्यानुभव और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए जीएचआरटी इंटरनेशनल जम्मू-वेबिका यूनिवर्सिटी की ओर से डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। उन्हें मानद डॉक्टरेट मिलने पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष रमोला, महाप्रबंधक राहुल गैरोला समेत बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका स्वागत एवं सम्मान किया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि डॉ. सोहन पाल राणा ने अपने कार्य के प्रति समर्पण और तकनीकी क्षेत्र में निरंतर योगदान के माध्यम से क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
2012 से जिला सहकारी बैंक में दे रहे सेवाएं
डॉ. सोहन पाल राणा वर्ष 2012 से जिला सहकारी बैंक में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बैंकिंग क्षेत्र की जिम्मेदारियों के साथ-साथ उन्होंने सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी लगातार कार्य किया है। तकनीकी क्षेत्र में उनके लंबे कार्यानुभव, योगदान और सेवाओं को देखते हुए विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई।
बोले- निरंतर सीखने का मिलता रहा अवसर
मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिलने के बाद वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. सोहन पाल राणा ने कहा कि वह लंबे समय से सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कार्य करते हुए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान उन्हें लगातार सीखने और तकनीकी क्षेत्र में नए कार्य करने का अवसर मिला। उनके कार्यानुभव और योगदान को विश्वविद्यालय की ओर से सम्मानित किया जाना उनके लिए गौरव का विषय है।

जनप्रतिनिधियों और बैंक अधिकारियों ने दी बधाई
डॉ. सोहन पाल राणा को मानद डॉक्टरेट मिलने पर क्षेत्र के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद रावत, जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष विनोद रावत, डीजीएम चिराग बिष्ट, पंकज नेगी, कुलदीप सकलानी समेत अन्य लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।
