चक्रव्यू के भव्य मंचन के साथ शहीदी मेला का समापन

श्रीनगर। कीर्तिनगर के रामलीला मैदान में आयोजित शहीद नागेंद्र सकलानी और मोलू भरदारी मेला का गुरुवार को चक्रव्यू के भव्य मंचन के साथ समाप्त हुआ। शैलनेट संस्था के ओर आयोजित चक्रव्यूह का मंचन देख दर्शक मंत्रमुग्ध हुए। इससे पहले स्थानीय कलाकार प्रभुदयाल, रविंद्र पुण्डरी, अंजू नेगी, दीपक कुमार और हेमंती ने एक से बढ़कर एक गानों की प्रस्तुति देकर समा बांधा।
इससे पहले मेले का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी डा. यशवंत सिंह नेगी और विशिष्ट अतिथि देवप्रयाग विनोद कंडारी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर डा. यशवंत सिंह नेगी ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की पहचान हैं और इन्हें भव्यता के साथ आयोजित किया जाना चाहिए। कहा कि शहीद नागेंद्र सकलानी और मोलू भरदारी के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इन्हीं मेलों के माध्यम से प्रतिभाओं का मंच प्रदान होता है, जो कि आगे चलकर देश का नाम रोशन करते है। मौके पर छोटे-छोटे बच्चों कि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम देकर दर्शकों का मनमोहा। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष डा. राकेश मोहन मैठाणी, जिला पंचायत खोला कडाकोट कविता, दीपा देवी, मुकेश सेमवाल सहित आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *