गौचर/चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
भट्टनगर वन पंचायत पर नगर पालिका परिषद गौचर के बस अड्डे पर बने शौचालय के नीचे सीवर टैंक न होने के कारण शौचालय से मूत्र सीधा वन पंचायत की भूमि से वार्ड नं 05 के साकेत नगर के रास्ते में आ रहा है जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गन्ध व बीमारी का कारण बना हुआ है जिससे वहां के स्थानीय व काश्तकारों को दुर्गन्ध से आने जाने में बहुत परेशानी हो रही है, अधिशासी अधिकारी को युवा साथियों के साथ जाकर ज्ञापन सौंपा अधिशासी अधिकारी द्वारा एक सप्ताह में त्वरित कार्रवाई का अश्वासन दिया गया साथ ही हमारे द्वारा 10 दिन के बाद पुनः इस पर आन्दोलन की चैतावनी दी गयी सभी साकेत नगर वालों के आग्रह पर इस मौके पर युवा साथी रवि बिष्ट, मनीष राणा, अर्जुन, सन्तोष सजवाण, मुकुल सजवाण, पंकज बिष्ट, विकेन्द्र खत्री, शुभम भण्डारी, नीरज बिष्ट, रोहित बहुगुणा, पवन नयाल, धनु बहुगुणा, अतुल बिष्ट, अनिल बिष्ट, अम्मू बिष्ट, आयुष बिष्ट, दीपक खत्री व अन्य उपस्थित थे।
