गौचर/चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
पुलिस चौकी प्रभारी गौचर मानवेन्द्र गुसाईं द्वारा बताया गया कि देर सायं गौचर – दुआ सिन्द्रवाणी मोटर मार्ग पर एक एर्टिगा U. K .11TA 2811 कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में 4 व्यक्ति सवार थे। जिसमें से तीन घायल हैं। जिन्हें सरकारी अस्पताल गौचर लाया गया है। तथा एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। अंधेरा होने के कारण मृतक का रेस्क्यू किया जा रहा है।
चौकी प्रभारी ने बताया कि घायलों में 25 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र शीशपाल सिंह निवासी ग्राम दुआ, तहसील कर्णप्रयाग, जिला चमोली, 25 वर्षीय सौरभ पुत्र दिनेश सिंह निवासी उपरोक्त व 25 वर्षीय रविन्द्र पुत्र बलवीर सिंह निवासी उपरोक्त तथा मृतक में 25 वर्षीय पवन पुत्र तारेन्द्र सिंह निवासी सिन्द्रवाणी, तहसील कर्णप्रयाग जिला चमोली शामिल है।
