Your Website Description

सैन्यधाम के लोकार्पण की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश, शेष कार्य प्राथमिकता से पूरे करें अधिकारी: गणेश जोशी

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को अपने कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सैन्यधाम के निर्माण कार्यों एवं प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

बैठक में कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सैन्यधाम के लोकार्पण से पहले प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्यधाम यात्रा की सभी आवश्यक तैयारियां भी समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि यात्रा एवं लोकार्पण कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को बेहतर आपसी समन्वय के साथ समय पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्यक्रम का आयोजन भव्य एवं व्यवस्थित रूप से हो सके।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैन्यधाम उत्तराखण्ड के वीर सैनिकों और अमर बलिदानियों के अदम्य शौर्य, त्याग एवं सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। इसका निर्माण पूरे प्रदेश के लिए गौरव और सम्मान का विषय है।

उन्होंने कहा कि सैन्यधाम का लोकार्पण शीघ्र ही किया जाएगा और इसे प्रदेश की जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण एवं व्यवस्थाओं से संबंधित शेष कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूरी की जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *