जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सेना, ITBP और अन्य विभागों की भूमि मामलों की समीक्षा बैठक

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को सेना, आईटीबीपी और अन्य विभागों के भूमि संबंधी मामलों की सिविल-मिलिट्री लाइजन बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने लम्बित मामलों को समन्वय स्थापित कर निस्तारित करने के निर्देश दिए।

जिला सभागार में आयोजित बैठक में औली में भूमि सीमांकन के लिए अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी ज्योर्तिमठ, सेना, आईटीबीपी, राजस्व और अन्य संबंधित विभागों की टीम गठित कर संयुक्त सर्वेक्षण कर मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी भूमि मामलों को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी और समन्वित तरीके से निस्तारित करने पर जोर दिया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी चन्द्रशेखर वशिष्ठ, सेना, आईटीबीपी, राजस्व, पर्यटन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *