जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गोपेश्वर वसंतोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की

गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को नगर पालिका परिषद गोपेश्वर द्वारा आयोजित वसंतोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मेले के दौरान यातायात, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को समय से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। पुलिस उपाधीक्षक को यातायात योजना बनाने, मुख्य चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और संबंधित अधिकारियों को पेयजल, पार्किंग व स्टॉल व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय उत्पादकों, महिला स्वयं सहायता समूहों और विभागीय स्टॉलों को भी मेले में शामिल करने का मार्गदर्शन किया।

नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने बताया कि मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मेले के शुभारंभ के लिए निमंत्रण भेजा गया है।

बैठक में उप जिलाधिकारी राजकुमार पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *