संत समाज राष्ट्र और संस्कृति का मार्गदर्शक, उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में कार्यरत सरकार: मुख्यमंत्री धामी

 

देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सोमवार को हरि सेवा आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं विशाल संत सम्मेलन में प्रतिभाग करते हुए संत-महात्माओं का अभिनंदन किया। उन्होंने आश्रम द्वारा सेवा, संस्कार और समाज जागरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता को आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और जीवन के वास्तविक उद्देश्य से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि संत समाज भारतीय संस्कृति और राष्ट्र चेतना का संवाहक रहा है तथा इतिहास में संतों और मनीषियों ने समाज को दिशा देने के साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश सांस्कृतिक पुनर्जागरण के नए दौर का साक्षी बन रहा है। उन्होंने कहा कि Ram Mandir Ayodhya, Kashi Vishwanath Dham, Mahakal Lok और Kedarnath Temple के पुनर्विकास जैसे कार्य भारत की आध्यात्मिक विरासत को नई ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक अस्मिता, आध्यात्मिक पहचान और सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से राज्य में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और भू-कानून जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लागू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में भी प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से Doon University में सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज की स्थापना की गई है, जहां भारतीय दर्शन, संस्कृति और सभ्यता पर उच्च स्तरीय अध्ययन एवं शोध कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा Haridwar में प्राच्य शोध संस्थान की स्थापना भी की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने Swami Harichetanand Ji Maharaj का आभार व्यक्त करते हुए संत समाज से राज्य और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद देने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास जताया कि संतों के आशीर्वाद और जनसहयोग से उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प अवश्य पूरा होगा।

 

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री Ramesh Pokhriyal Nishank, विधानसभा अध्यक्ष Ritu Khanduri Bhushan, कैबिनेट मंत्री Satpal Maharaj, Pradeep Batra सहित संतगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *