सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 10 लाख रुपये

देहरादून। समाज के प्रति दायित्व निभाने की भावना का परिचय देते हुए वसंत विहार, देहरादून निवासी एवं मूल रूप से जहरिखाल (पौड़ी गढ़वाल) के सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये की धनराशि दान की।

ब्रिगेडियर जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर चेक सौंपा। यह सहयोग दैवीय आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ आपदा से प्रभावित गरीब और वंचित बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका में सहायता के उद्देश्य से प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने ब्रिगेडियर जोशी के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि एक अनुभवी सैन्य अधिकारी के रूप में उनकी यह पहल राज्य और समाज के समग्र विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा अन्य लोगों को भी सेवा और सहयोग के लिए प्रेरित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *