धार्मिक आस्था और परंपरा का दिखा संगम, ध्याणियों के रासो नृत्य से बांधा समां

Uttarkashi : रवांई घाटी के रामा सिरांई के गुंदियाट गांव में ध्याणी मिलन समारोह में धार्मिक आस्था और परंपरा का अनुपम संगम देखने को मिला। गांव की समस्त ध्यान टूडियों द्वारा अपनी कुलदेवता श्री कपिल मुनि महाराज को श्रद्धापूर्वक तोला सोने का छत्र भेंट किया है। काली माता को स्मृति चिन्ह, खंडासूरी को चांदी की डागरी समर्पित किया है।

रवांई घाटी में इन दिनों ध्याणी मिलन समारोह की धूम है पुरोला तहसील के राम सिंराई के गुंदियाट गांव में दो दिवसीय ध्याणी मिलन सम्मान समारोह का आगाज हुआ था

 

ध्याणियों के समान समारोह में पहुंचे पुरोला क्षेत्र के विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सभी ध्यान टूडियों को बधाई देते हुए कहा है रवांई घाटी के परंपराओं ने हमारी संस्कृति को जीवित रखा है।

छानिका, अंधुणी , माढियाका को गांव की दूर -दूर से आई ध्याणी कपिल मुनि महाराज को सभी ध्याणी श्रद्धापूर्वक सोने का छत्र अर्पित किया। ग्रामीणों द्वारा ध्याणियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सामूहिक रूप से विशाल भंडारा के साथ पांडव नृत्य एवं रवांई की पारंपरिक तांदी ,राशो नृत्य किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *