PM श्री राइका कंडियालगांव में सात दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन

 

Tehri:  पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज कंडियालगांव में सात दिवसीय समर कैंप का समापन रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पुरस्कार वितरण के साथ धूमधाम से संपन्न हो गया। इस समर कैंप में कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलकूद, सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।

कैंप के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में चुटकुले, चौस, कैरम, लूडो, पेंटिंग, रंगोली और कविता पाठ जैसी गतिविधियां शामिल रहीं, जिनमें बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और खेल कौशल का शानदार परिचय दिया। बालक वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में नवीन और जिगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सुदीप और कुलदीप द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पायल और साक्षी प्रथम तथा निकिता और वैष्णवी द्वितीय स्थान पर रहीं।

चौस प्रतियोगिता में सुजल ने प्रथम, हरिओम ने द्वितीय और संबीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रैपवॉक में प्रिया पहले, खुशी दूसरे, श्वेता तीसरे, राधिका चौथे और निकिता पांचवें स्थान पर रहीं। लूडो प्रतियोगिता में बालक वर्ग से अमन प्रथम और आयुष द्वितीय, जबकि बालिका वर्ग से वर्षा प्रथम और प्रीति द्वितीय स्थान पर रहीं।

कला और पेंटिंग प्रतियोगिता में दीपिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, साक्षी द्वितीय और क्रिश तृतीय स्थान पर रहे। कविता पाठ में सोनिका को पहला, क्रिश को दूसरा और अनामिका को तीसरा स्थान मिला।

समापन समारोह के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, भोजपुरी और हिंदी गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें लोक संस्कृति की जीवंत झलक दिखाई दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *