शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हुई चर्चा, प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर हुआ विचार-विमर्श
देहरादून। कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह ने दरबार साहिब पहुंचकर महंत देवेंद्र दास महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच उत्तराखंड में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने, शैक्षणिक संस्थानों की स्थिति में सुधार तथा आमजन को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आवश्यक सुधारों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार भी मौजूद रहे।
