नववर्ष विक्रम संवत 2080 व चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ पर कांग्रेस कमेटी गौचर ने गोष्ठी आयोजित कर श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की।

 

गौचर/चमोली।  नववर्ष विक्रम संवत 2080 व चैत्र नवरात्रि के पावन पावन नवरात्रों के शुभ अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी गौचर द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा गोष्ठी के माध्यम से सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समस्त नगर वासियों एव प्रदेश व देश वासियों को हिन्दू नववर्ष एव चैत्र नवरात्रों की शुभकामनाएं दी गयी।

इस अवसर पर नगर महामंत्री महांबीर नेगी द्वारा मातृशक्ति को एवं वरिष्ठजनों को श्रीमद्भागवत गीता दी गयी। गोष्ठी में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश नेगी व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील पंवार ने निकाय व लोकसभा चुनावों पर चर्चा करते हुये पार्टी के कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश नेगी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पंवार , अजय किशोर भण्डारी ,पूर्व जिला अध्यक्ष रुद्रप्रयाग ईश्वर बिष्ट, मदल लाल टमटा ,एम एल राज, हरीश नयाल, महांबीर नेगी ,रजनी लिंगवाल, मनीष कोहली, हरीश कुमार आदि ने अपने बिचार ब्यक्त किये। गोष्ठी में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश नेगी ,नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पंवार, यंगब्रिगेड सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भण्डारी, पूर्व जिला अध्यक्ष रुद्रप्रयाग ईश्वर सिंह बिष्ट, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनीष कोहली, हरीश कुमार, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष रजनी लिंगवाल, नगर एसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एम एल राज, मदन लाल टमटा, हरीश नयाल ,लीला रावत,भजनी बिष्ट, शिवलाल भारती, नगर महामंत्री मनोज नेगी, नगर महामंत्री महांबीर नेगी, यंगब्रिगेड सेवादल के प्रदेश सचिव सुनील शाह सन्तोष कोहली, पंकज नेगी, अंकित कण्डारी,अनिल सरियाल, दर्शन सिंह चौहान, महेश कुमार, जी एल शाह, जय नेगी, रोशन चौधरी, गिरधारी लाल शाह, भूपेन्द्र बिष्ट, राजेन्‍द्र सिंह पूर्व सैनिक, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *