गौचर/चमोली। 8 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल गौचर ने वाहिनी के सेनानी हफीजुल्लाह सिद्दीकी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में सीमावर्ती गांवों में शिविर आयोजित कर स्पोर्ट्स सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया।
वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट (कमान अधिकारी) सुजोग्य कुमार थल, उप सेनानी ब्रजेश कुमार व सहायक सेनानी प्रकाश सिंह के द्वारा ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में यह स्पोर्ट्स सामग्री छिनका तथा भीमततल्ला में दो दिवसीय शिविर के दौरान वितरित किया गया है। सहायक सेनानी प्रकाश सिंह ने कहा कि सीमावर्ती गांवों के लोगों के लिऐ भारत सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। देश की प्रगति एवं विकास में सीमावर्ती गांवों का महत्वपूर्ण योगदान है। ऐ गांव आईटीबीपी के पश्चात इस देश की सुरक्षा में एक सच्चे प्रहरी के रूप में अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं।
सीमावर्ती गांवों में 8 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल गौचर ने बांटे निशुल्क स्पोर्ट्स सामग्री।
