नवरात्रि एवं हिन्दू नववर्ष के शुभारंभ पर बमोथ के ग्रामीणों ने ग्राम देवता भूमियाल रावल और लाटू देवता की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की।

 

गौचर/चमोली।  गौचर नगर क्षेत्र के समीपवर्ती गांव बमोथ में वर्षों से अनवरत जारी परंपरानुसार गांववासियों ‌द्वारा पुजारी प्रदीप लखेड़ा ने अपने आराध्य ग्राम देवता भूमियाल रावल व लाटू देवता की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई, तथा गांव की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिऐ गांव के आराध्य देवों से प्रार्थना के साथ कामना की गई।

ग्रामवासियों की इस सामुदायिक पूजा अर्चना के कार्य में पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश रावत, प्रधानाचार्य राकेश प्रसाद मंमगाई, पूर्व प्रधानाचार्य धन सिंह ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि धीरेन्द्र चौधरी, रावल देवता के पाश्व अनूप नेगी, पूर्व वन पंचायत सरपंच सुधीर नेगी, हरीश जग्गी, सुशील पन्त,नागेंद्र नेगी, नीरज पन्त, पुष्पेन्द्र रावत बबलू, कैलाश पुरोहित,विपुल भट्ट, प्रांजल भट्ट,दीपक भण्डारी, आदित्य मल्ल,प्रशांत मल्ल,सागर नेगी, मयंक मल्ल, कार्तिक लखेड़ा, सिद्धार्थ पन्त, सागर मल्ल, आयुष मल्ल, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *