चम्बा-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर परिवहन विभाग की सख्ती, फिटनेस और ओवरलोडिंग पर चला चलान अभियान

टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के तहत बुधवार को  सितंबर को परिवहन विभाग टिहरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (चम्बा-ऋषिकेश मार्ग) पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभागीय टीम ने यात्री और माल वाहनों की गहन जांच करते हुए नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही की।
अभियान में बिना कर, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र, बिना परमिट और बिना फिटनेस के चल रहे वाहनों को रोका गया। इसके साथ ही यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग और माल वाहनों में क्षमता से अधिक भार ढोने के मामलों पर भी प्रभावी कार्रवाई की गई। विभाग ने कुल 63 चालान किए, जिनमें से 30 मामले ओवरस्पीडिंग से संबंधित पाए गए।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई केवल अभियान तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सड़क सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार की कड़ी जांच लगातार जारी रहेगी।
चेकिंग अभियान के दौरान एआरटीओ सत्येन्द्र राज, परिवहन सहायक निरीक्षक अनंतराम रावत, अर्जुन सिंह, रोहन, मोनिका और विपिन प्रवर्तन सिपाही मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *