देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई देहरादून द्वारा महिला कल्याण विभाग उत्तराखण्ड, किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत संचालित राजकीय, स्वैच्छिक बाल गृहों के कार्मिकों तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 में कार्यरत कार्मिकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी महिला कल्याण विभाग मीना बिष्ट, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वंदना सेमवाल, उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी महिला कल्याण राजीव नयन, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति देहरादून नमिता ममगई, सुधीर गुलाटी, सुभाष चन्द्र गोयल, श्रद्धानंद बाल विनीता आश्रम के अधिष्टाता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।
