नरेन्द्रनगर में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय जनकल्याणकारी कार्यक्रम, योजनाओं की दी गई जानकारी

नई टिहरी। प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन एवं समर्पण के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को विकासखंड नरेन्द्रनगर (फकोट) में बहुउद्देशीय जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर आमजन को सरकार की योजनाओं, सेवाओं और लाभों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी और सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ मिल सके।

कैबिनेट मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए।

इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पात्र लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद नरेन्द्रनगर के अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह पंवार, विधानसभा क्षेत्र समन्वयक गीता रावत सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *