देवप्रयाग में विधायक विनोद कंडारी ने किया स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ, हजारों लाभार्थियों ने उठाया फायदा

 टिहरी। महिला स्वास्थ्य और परिवार सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के अंतर्गत लगातार चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 17 सितम्बर से शुरू हुआ यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसके तहत विभिन्न सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञों की देखरेख में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इसी क्रम में गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कीर्तिनगर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें दिव्यांगजनों के लिए अलग से परामर्श, रक्तदान शिविर और सामान्य स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई। इसी सिलसिले में देवप्रयाग में भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ, जिसका शुभारंभ स्थानीय विधायक विनोद कंडारी ने किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने जानकारी दी कि अब तक आयोजित शिविरों में लगभग 46,599 लाभार्थियों को विभिन्न सेवाओं का लाभ दिया गया है। इनमें 5,861 सेवाओं का प्रत्यक्ष वितरण शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *