देहरादून। मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित अग्रवाल धर्मशाला में हर्षल फाउंडेशन एवं विभिन्न सहयोगी संस्थाओं द्वारा आयोजित निःशुल्क दिव्यांग सहायता एवं वरिष्ठ नागरिक सहायक उपकरण वितरण शिविर में प्रतिभाग किया। इस दो दिवसीय सेवा शिविर में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न चिकित्सा और सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए।
मंत्री गणेश जोशी ने हर्षल फाउंडेशन के पदाधिकारियों को उनके सेवाभाव और समाजहित में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए बधाई दी। पहले समाज में ‘विकलांग’ शब्द प्रचलित था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसे बदलकर ‘दिव्यांग’ जैसा सम्मानजनक नाम दिया गया, जिससे उनकी गरिमा और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
