दो दिन में बेली ब्रिज तैयार करने के लिए अधिकारियों कर्मचारियों को दी शाबाशी,
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार देर शाम मसूरी-देहरादून मार्ग स्थित शिव मंदिर के पास अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आपदा के कारण मसूरी और देहरादून को जोड़ने वाला यह पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे युद्धस्तर पर पुनर्निर्माण किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री जोशी ने पुल के निर्माण कार्य में जुटे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि मात्र दो दिनों के भीतर बेली ब्रिज तैयार करना अपने आप में एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने जानकारी दी कि एक घंटे के भीतर पुल का निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा और इसके साथ ही देहरादून-मसूरी मार्ग पर आवाजाही फिर से शुरू हो जाएगी।
