चिकित्सा सुविधाओं‌ की मांग को लेकर गौचर में एक दिवसीय सामूहिक धरना एवं उपवास

 

गौचर/चमोली ।

गौचर चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं, चिकित्सकों एवम जीवन रक्षक उपकरणों की कमी के चलते कल रात्रि दुर्घटना में घायल हुए क्षेत्र के 2 युवाओं को अपनी जान गंवानी पड़ी। पूर्व मै भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। क्षेत्रीय विधायक एवम शासन की नाकामी तथा चिकित्सा उपकरणों की कमी तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के उच्चीकरण को लेकर कल 2 जनवरी  को 11 बजे चिकित्सालय में सांकेतिक तालाबंदी के बाद रामलीला मैदान में दिन भर सामूहिक उपवास तय किया गया है । प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि एवं समाजसेवी सुनील पंवार ने नगरपालिका क्षेत्र गौचर की जनता से सांकेतिक तालाबन्दी और उपवास कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *