गौचर में खुला ओपन जिम, मुख्यमंत्री धामी ने किया वर्चुअल उद्घाटन

 

गौचर/चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

जनपद चमोली की नगरपालिका गौचर में भी दो लाख की लागत से निर्मित ओपन जिम का मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल उद्घाटन किया।

अन्य निकायों के साथ ही गौचर नगरपालिका में भी दो लाख की लागत से बनाये गये ओपन जिम का सभासद अंजनी नेगी ने मुख्यमंत्री की ओर से उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा गौचर – रानीगढ़ मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन टाकुली, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता सुदर्शन भंडारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र नयाल, पालिका परिषद के सभासद सुरेन्द्र लाल, पालिका के अधिशासी अधिकारी एचयस रौतेला, अवर अभियंता राजीव चौहान, लिपिक रघुनाथ सिंह खत्री, मनोज नेगी, आनन्द सिंह बिष्ट, दिनेश डिमरी, दिनेश बिष्ट, रोशनी नेगी, ममता आर्य, सुरेश कुमार, सुनील शैली , प्रकाश शैली, द्वारी लाल, आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *