PIB देहरादून का मीडिया दल छत्तीसगढ़ पहुंचा, केंद्र की योजनाओं का लेंगे जायजा

 

देहरादून/रायपुर। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित पांच दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रेस टूर के लिए उत्तराखंड से 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल सोमवार को रायपुर पहुंचा। दल ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी।

यह टूर सिर्फ घूमने के लिए नहीं है, बल्कि उत्तराखंड के पत्रकारों को छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास मॉडल को दिखाना है, ताकि वे पहाड़ी राज्य में भी ऐसी योजनाओं की संभावनाएं तलाश सकें।

PIB का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचारों का जमीनी अवलोकन कराना है। यह मंत्रालय की उस परंपरा का हिस्सा है जिसमें सरकारी नीतियों को मीडिया के जरिए जनता तक पहुंचाया जाता है।

माना जा रहा है कि इस टूर में सौर ऊर्जा और जनजातीय विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर विशेष फोकस रहेगा, जो उत्तराखंड के लिए भी काफी प्रासंगिक हैं।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल एसईसीएल बिलासपुर, एनटीपीसी और बाल्को कोरबा, 40 किलोवाट सौर परियोजना, जनजातीय संग्रहालय और सिरपुर का दौरा करेगा। टीम स्वयं सहायता समूहों से भी मिलेगी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट भी करेगी।

कंडक्टिंग ऑफिसर संजीव सुंद्रियाल ने कहा कि यह टूर उत्तराखंड के पत्रकारों को केंद्र की विकास परियोजनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे सटीक और स्पष्ट जानकारी मिलेगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी पीआईबी देहरादून हैदराबाद, ओडिशा और विशाखापट्टनम के लिए ऐसे प्रेस टूर आयोजित कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *