देहरादून। राज्य कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इस दौरान कैबिनेट बैठक में 15 फैसलों पर मुहर लगी। जसपुर तहसील से 80 गांवों को काशीपुर तहसील में शामिल किये जाने का निर्णय लिया गया। परिवहन कर अधिकारी सेवा संवर्ग की नियमावली को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के स्कूलों में पहली कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक छात्रों को स्वास्थ्य और स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाएगा। केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य में जगह की कमी को देखते हुए अब एक मंजिला भवन की जगह दो मंजिला भवन बनाए जाएंगे। बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान में कंसलटेंसी एजेंसी को मानव संसाधन बढ़ाने के लिए अनुमति दी गई है। प्रदेश में 526 करोड़ की जायका प्रोजेक्ट के लिए 70 पदों को भरने की स्वीकृति दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार राजस्व विभाग में संग्रह अमीन के कर्मचारियों को पदोन्नति देने को मंजूरी प्रदान की गई है। केंद्र सरकार की आवासीय भू संपदा क्रय करार को सरकार ने अडॉप्ट किया है। कोविड-19 के दौरान स्वास्थ्य विभाग में रखे गए 1662 संविदा कर्मचारियों को 6 माह का सेवा विस्तार दिया गया है। रेलवे लाइन के आस-पास निर्माण कार्य के लिए केंद्र सरकार की ओर से बनाई गई मैनुअल नीति को सरकार ने अपनाने का निर्णय लिया है। उत्तराखंड का राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार ने कंसलटेंसी रखने का लिया निर्णय लिया है।
Related Posts
मुख्यमंत्री घोषणा एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की
- India Today Headlines team
- January 24, 2023
देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कैम्प कार्यालय में मसूरी […]
ANM सेंटर बमोथ में मिल रहा है, ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार
- India Today Headlines team
- January 24, 2023
गौचर/चमोली। विकासखंड पोखरी की ग्राम सभा बमोथ में स्थित मातृ शिशु कल्याण केन्द्र पर […]
ग्राफिक एरा भीमताल को मिली नई सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने शुरू की निशुल्क प्रोफेशनल शिक्षा योजना
- India Today Headlines team
- July 4, 2026
भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित ग्राफिक एरा […]
