माघ मेला लोक गायक  वर्षा ठाकुर और महेंद्र चौहान ने  जमाया रंग

उत्तरकाशी।  ऐतिहासिक माघ मेला की   तीसरी  रात यानी शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रम जारी रहे। इस दौरान विभिन्न  क्षेत्रों से आए कलाकारों ने लोगों को रिझाया तो लोक गायक वर्षा ठाकुर, महेंद्र सिंह चौहान ने विभिन्न गीतों ने दर्शकों को थिरकने को मजबुर कर दिया। वहीं ,शनिवार को माघ मेला पंडाल में जिले के अलग-अलग इलाकों से जिले के  विभिन्न क्षेत्रों से मेलार्थियों का हूजूम उमड़ पड़ा है।

इस दौरान माघ मेला पंडाल में  लोक गायकों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को भरपूर मनोरंजन किया। वहीं चमाला की चौरी में बाड़ाहाट क्षेत्र के राजा श्री कंडार देवता , बाड़ागड्डी क्षेत्र के आराध्य भगवान  हरि महाराज, माँ खंडद्वारी  देव डोली नृत्य हुआ।देव डोलियों के स्वागत एवं आशीर्वाद लेने पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण पहुंचे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *