चमोली।
बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने शनिवार को निजमुला घाटी क्षेत्र का भ्रमण कर क्षेत्रीय समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गौंणा भैरवनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विधायक बुटोला ने मंदिर प्रांगण के सौंदर्यीकरण की घोषणा करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग का निरीक्षण कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र मरम्मत एवं सुधार कार्य तेज करने के निर्देश भी दिए।
भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सजवान, नगर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष उषा रावत, अरविंद नेगी, संदीप सिंह झिंकवाण, राकेश सेंजवाल, सचिन गाड़िया, योगेंद्र बिष्ट (नगर अध्यक्ष गोपेश्वर), प्रमोद बिष्ट, रविंद्र बर्तवाल, अशोक सैंजवाल, प्रधान ब्यारा राजेंद्र फर्स्वाण, प्रधान निजमुला पुष्कर लाल, गौना नरेंद्र सिंह, पहना देवकी देवी सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
