बीस सूत्री कार्यक्रम में चमोली प्रदेश में पांचवें स्थान पर, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

चमोली। राज्य स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने मंगलवार को गोपेश्वर में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि बीस सूत्री कार्यक्रम के क्रियान्वयन में 53 प्रतिशत प्रगति के साथ चमोली प्रदेश में पांचवें स्थान पर है।

उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति, विभागीय समन्वय बढ़ाने और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का प्रभाव धरातल पर दिखाई देना चाहिए तथा किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के लिए संचालित योजनाओं को अभियान मोड में लागू किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *