नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी,जाल में फंसे दर्जनों लोग,करोड़ों का लगा चुना

देहरादून। विदेश में बड़ी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी के विरुद्ध शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी सदर के कार्यालय में दर्जन लोगों ने आकर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग की। बताया गया है कि कबूतर बाजी के इस खेल में लोगों से आरोपी ने करोड़ों रुपए की वसूली की है।जिसे लेकर लोगों में घुसा उत्पन्न था। सूत्रों के अनुसार क्षेत्राधिकारी सदर अंकित कंडारी के दरबार में आकर पीड़ितों ने बताया कि ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुर निवासी सोमेंद्र चौहान वीरमो इंटरनेशनल कंपनी के नाम से लोगों को विदेश में बड़ी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करता आ रहा है। इस दौरान आरोपी ने हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड सहित कई राज्यों के लोगों से लाखों रुपए की विदेश में बड़ी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की है। आरोप है कि रसिया सहित कई देशों में लोगों को भेजा गया और 5 लाख रुपये की प्रत्येक व्यक्ति से वसूली गई। विदेश में गए लोग परेशान हालत में वापस लौटे तो उन्होंने आरोपी से अपने रूपयो की मांग की। जिसके चलते आरोपी ने उन्हें रुपए देने से मना कर दिया और उल्टा उन्हें धमकाने लगा। यही से कबूतर बाजी का खेल का खुलासा हुआ।एक पीड़ित ने कुछ दिन पूर्व आरोपी के विरुद्ध एक मुकदमा भी दर्ज हुआ था। क्षेत्राधिकारी सदर अंकित कंडारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़ितों द्वारा दी गई शिकायती पत्र के आधार पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। वहीं दूसरी ओर आरोपित बनाए गए कबूतर बाजी के मास्टरमाइंड सोमेंद्र चौहान का कहना है कि उन्होंने जिन लोगों से पैसे लिए हैं उनके पैसे वापस किए जाएंगे। राजधानी देहरादून के अलग-अलग हिस्सों में कबूतर बाजी के खेल में लगे दर्जनों लोग विदेश में नौकरी दिलाने के लिए लोगों को उल्लू बनाकर उनसे रुपए उतारने की फिराक में जुटे रहते हैं। जिनकी जांच के लिए क्षेत्राधिकारी सदर ने टीम बनाकर कबूतर बाजी का खेल करने वाले लोगों पर शिकंजा कसने की मुहिम चलाई है। कबूतर बाजी के खेल में ऋषिकेश कोतवाली में दर्जनों लोगों ने शिकायती पत्र देकर आरोपी सोमेंद्र चौहान के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *