उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग जनपद में पश्चिम बंगाल के यात्रियों का वाहन खाई में गिरा, 5 लोग घायल

रुद्रप्रयाग। ऊखीमठ चोपता गोपेश्वर नेशनल हाईवे पर यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर सड़क से करीबन 20 मीटर नीचे खाई में गिर गया। वाहन में 9 लोग सवार थे। हादसे में 4 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। एक यात्री को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार सुबह करीब तीन बजे की है। सभी यात्री पश्चिम बंगाल के हैं जो बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। दुर्घटना में 5 में से 4 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। एक यात्री माओ अरोड़ा पत्नी समारेश अरोड़ा उम्र 33 साल के सिर पर गंभीर चोटें हैं। जिन्हें ऊखीमठ हॉस्पिटल से प्राथमिक उपचार के बाद जिला हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया है, बाकी सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। टेंपो ट्रैवलर गाड़ी का नम्बर यूके 07 पीए 2867 है। सूचना मिलने पर डीडीआरएफ (डिस्टिक डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीम तहसील ऊखीमठ से मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *