देहरादून। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के विशेष मॉनिटर प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं से संवाद कर मानवाधिकारों के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने GGIC कौलागढ़, नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रेमपुर माफी और दून मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, पोक्सो एक्ट, स्वच्छता और आत्मरक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी।
विशेष रूप से बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।
8 मार्च (अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस) और 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।
