खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा राजकीय महाविद्यालय मुनस्यारी प्रधान मंत्री रोजगार जागरूकता शिविर डीके आयोजन

देहरादून।  खादी और ग्रामोद्योग आयोग, देहरादून द्वारा राजकीय महाविद्यालय मुनस्यारी, जिला पिथौरागढ  मे प्रधान मंत्री  रोजगार सृजन् कार्यक्रम का जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जागरूकता शिविर की अध्यक्षता डा. हितेश जोशी  प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय मुनस्यारी  द्वारा की गई।

 

सहायक निदेशक जे. एस. मलिक द्वारा कार्यक्रम मे आये सभी आगन्तुकों का स्वागत करते हुए पीएमईजीपी योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि सेवा क्षेत्र के लिए 20.00 लाख तथा निर्माण क्षेत्र मे 50.00 लाख तक बैंक के माध्यम से लोन लेकर उधोग स्थापित कर सकते हैं जिसमे अभ्यर्थीयो द्वारा स्वयं का अंशदान 5 से 10% लगाना होता है तथा विभाग द्वारा 15% से 35% तक का अनुदान दिया जाता हैं।

 

तथा पी.एम.ई.जी.पी द्वितीय लोन एक करोड़ तक लेने का प्रावधान है साथ ही ग्रामाधोग  विकास योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया है कि मशीनरी  टूलकिट प्राप्त करने हेतु अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के  अभ्यर्थीयो को 10% तथा अन्य पिछड़े वर्ग व सामान्य वर्ग के अभ्यर्थीयो को 20% स्वयं का अंश दान देना होता है तथा बी पी. एल. श्रेणी  के अभ्यर्थियों को निशुल्क टूल  किट दी जाती हैं जिसमे विभाग द्वारा  80 से 90% अनुदान दिया जाता हैं।

 

राकेश कुमार सहायक निदेशक द्वारा पी.एम.ई.जी. पी. योजना का आनलाइन पोटल पर आवेदन कैसे करते हैं तथा डी पी आर कैसे तैयार की जाती है के साथ साथ आवेदन  पत्र करने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई एवं भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने  के लिए घर घर स्वदेशी, हर घर स्वदेशी उत्पाद उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया और उधोग स्थापित कर रोजगार सृजन  कर स्वाबलम्बी बनने हेतु आवाहन किया गया डा. हितेश जोशी  प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय मुनस्यारी  द्वारा सभी को खादी और ग्रामोद्योग आयोग कीं योजनाएं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम मे 120 से  अधिक आगन्तुकों द्वारा प्रतिभाग किया गया प्रबधक  भारतीय स्टेट बैंक से राज सोलंकी एवं योगेश  द्वारा बैंक ऋण देने की प्रक्रिया आवश्यक दस्तावेज के साथ साथ बैंक द्वारा संचालित योजनओं  की जानकारी दी गई उत्तराखंड ग्रामीण बैंक से आशुतोष शर्मा द्वारा बैंक के ऋण  प्रक्रिया से सम्बंधित जानकारी दी गई सहायक निदेशक राकेश कुमार द्वारा उपस्थित प्राचार्य, फैकल्टी, बैंक  अधिकारी एवं  विद्यार्थियों, दूर दराज से आये ग्रामीण महिलाओं एवं पुरुषो का  धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *