गौचर: बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति द्वारा गौचर निवासी शिक्षिका संगीता बहुगुणा 21 अगस्त से2 सितम्बर 2022 तक विश्व के सबसे बड़े अन्तर्राष्ट्रीय वर्चुअल कवि सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगी। इस वर्चुअल कवि सम्मेलन में भारत सहित नेपाल, कनाडा, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, अमेरिकी, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, दुबई, मोरिशस, सऊदी अरब, ओमान सहित विश्व के 35 देशों से हिंदी भाषीय साहित्यकार सम्मलित होंगे।यह कार्यक्रम 300 घण्टों तक अनवरत चलेगा । इस अन्तर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का सीधा प्रसारण बुलन्दी के यूट्यूब चैनल के साथ साथ हिन्दी टाईम्स मीडिया कनाडा, अमेरिका, न्यूजीलैंड एवं आस्ट्रेलिया के स्थानीय चैनलों पर लाइव किया जाएगा। इस कवि सम्मेलन को इण्डिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। संगीता बहुगुणा को इससे पहले भी उनकी उत्कृष्ट काव्य रचनाओं के लिए अनेक सम्मान मिल चुके हैं। विगत वर्ष भी बुलंदी संस्था ने 207 घण्टे का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था इस वर्ष संस्था अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही है । संस्था द्वारा संगीता बहुगुणा को लिखित निमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ है संस्था के संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी उत्तराखंड बाजपुर के निवासी हैं और 10 वर्षों से साहित्य की साधना कर रहे हैं। आपको बता दें कि शिक्षिका संगीता बहुगुणा इस कार्यक्रम में शामिल होकर वैश्विक स्तर पर चमोली उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगी।
Related Posts
सारा को चेक डैम बनाने के लिए मास्टर प्लान किए जाए तैयार: मुख्य सचिव
- Naveen Badhani
- January 11, 2024
मुख्य सचिव ने ली जल स्रोत एवं नदी पुनरोद्धार प्राधिकरण की बैठक देहरादून। मुख्य सचिव […]
मानसून: गढ़वाल आयुक्त ने राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
- Naveen Badhani
- July 29, 2026
देहरादून। मानसून के मद्देनजर गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने बुधवार को वीडियो […]
प्रशासन गांव की ओर’ शिविर में 60 से अधिक जनसमस्याएं दर्ज, 40 का मौके पर निस्तारण
- Naveen Badhani
- February 10, 2026
चमोली। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार आम जनमानस को केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं […]
