निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

देहरादून।  मिशन की और से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन नई जिंदगी केंद्र में किया गया। जिसमें जर्मनी से आए चिकित्सा दल ने भाग लिया। इस शिविर का उद्देश्य देहरादून के जरूरतमंद और पिछड़े समुदायों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था।
शिविर का नेतृत्व मिशन के निदेशक विक्रांत भंडारी ने किया। उनके साथ जर्मनी से आए चिकित्सक डॉ. थॉर्स्टन फिएरिंग और डॉ. रेनर हिल्ट भी मौजूद थे। शिविर में स्थानीय समुदाय के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और मुफ्त चिकित्सा परामर्श, जांच एवं दवाइयां प्राप्त कीं।
इस अवसर पर पूर्व वार्ड सदस्य, नगर निगम देहरादून, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला थापा ने शिविर का उद्घाटन किया। वी एस भंडारी और न्यू लाइफ सेंटर की निदेशक हेलेना सिंह ने भी इस कार्यक्रम में भागीदारी की।
विक्रांत भंडारी ने कहा, हमारा उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक पहुंचना और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। ऐसे शिविरों का आयोजन आगे भी जारी रहेगा। यह शिविर न केवल चिकित्सा सेवाओं का एक महत्वपूर्ण स्रोत बना, बल्कि इसने स्थानीय समुदाय के बीच सहयोग और एकता को भी बढ़ावा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *