देहरादून। उत्तराखंड में जल्दी ही मानसून आने वाला है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग मानसून पूर्व की तैयारियों में लगा है, ताकि संभावित चुनौतियों का सामना प्रभावी तरीके से किया जा सके। उसके तहत शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को निकट देहरादून स्थित एक होटल में उत्तराखंड राज्य आपदा प्राधिकरण द्वारा आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान आपदा मित्र योजना की तर्ज पर “आपदा सखी योजना“ प्रारंभ किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा इस योजना के शुरू होने से महिला स्वयंसेवकों को आपदा से पूर्व चेतावनी, प्राथमिक चिकित्सा, राहत एवं बचाव कार्यों, मनोवैज्ञानिक सहायता आदि के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में सहायक सिद्ध होने के साथ आपदा प्रबंधन में समाज की सक्रिय सहभागिता को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाएगी। उन्होंने कहा कि आपदा की दृष्टि से उत्तराखण्ड संवेदनशील राज्य है। हमें बीते वर्षों में आई प्राकृतिक आपदाओं से सबक लेते हुए काम करना है। मुख्यमंत्री ने कहा प्राकृतिक आपदाओं को टाला नहीं जा सकता, लेकिन त्वरित प्रतिक्रिया, सतर्कता और समन्वित राहत एवं बचाव कार्यों से जन-धन की हानि को कम किया जा सकता है। इस दौरान प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, प्रमुख वन संरक्षक धनंजय मोहन एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और विशेषज्ञ मौजूद थे।
Related Posts
शीतकालीन गद्दी स्थल पर पूजा अर्चना कर पीएम ने निहारा भव्य हिमालय
- India Today Team
- March 6, 2025
उत्तराखंड: अपने एक दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मुखवा […]
क्राइम: एम्स के दो डाक्टर जो करा रहे थे नकल, अब पुलिस गिरफ्त मे…
- India Today Team
- May 20, 2024
दून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑल इंडिया स्तर पर एम्स द्वारा आयोजित […]
रुद्रप्रयाग में सजा ओपन माइक का मंच, युवा कलाकारों ने कला और संगीत से बांधा समां
- Naveen Badhani
- May 31, 2026
रुद्रप्रयाग। स्थानीय स्तर पर थिएटर, संगीत और कला के क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं […]
