दिल्ली-एनसीआर में 50 स्थानों पर लगेंगे फ्री हेल्थ चेकअप कैंप, 13–15 मार्च तक होगी जांच

देहरादून/दिल्ली। संत निरंकारी मिशन द्वारा परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर दिल्ली-एनसीआर के करीब 50 स्थानों पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर 13 से 15 मार्च तक सुबह 7 बजे से 11 बजे तक लगाए जाएंगे।

मिशन के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि शिविरों में ब्लड शुगर और बीपी जैसी जांचें निःशुल्क की जाएंगी, जबकि संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध रहेगा। स्वास्थ्य जांच Tata 1mg के सहयोग से कराई जाएगी।

इन शिविरों का लाभ हजारों नागरिकों को मिलेगा। अनुभवी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी।

इसके अलावा 13 मार्च को शाम 5 बजे से ग्राउंड नंबर 2, बुराड़ी रोड, दिल्ली में विशेष सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और निरंकारी राजपिता रमित जी की पावन उपस्थिति में हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। कार्यक्रम में आध्यात्मिक संदेश और मानव सेवा की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *